Top News

मौसम विभाग ने अलर्ट किया जारी, उत्तर प्रदेश के इन जनपदों में 6 मई तक भारी बारिश व आंधी की आशंका।

*उत्तर प्रदेश न्यूज21 रिपोर्टर - नवनीत गुप्ता
मौसम विभाग के वैज्ञानिकों के अनुसार रविवार शाम से ही मैदानी इलाकों में मौसम में बड़ी तबदीली होने जा रही है. विभाग के के अलर्ट के आधार पर कई जगह पर तेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि होने की संभावना है।
मौसम विभाग के आधार पर 4-5 मई को पश्चिमी यूपी के जिन जिलों में चेतावनी जारी की गई है। वो जिले पश्चिमी यूपी के बरेली, मेरठ, अमरोहा,  बुलंदशहर मुरादाबाद, हापुड़, गाजियाबाद, संभल, अलीगढ, शामली, मुजफ्फरनगर समेत अन्य जिलों में भी तेज आंधी व बारिश की आशंका है।मौसम विभाग के आधार पर 6-7 मई को भी पश्चिमी यूपी  के इन जिलों में चेतावनी जारी की गई है।
कानपुर, कन्नौज, इटावा, उन्नाव, महोबा, बांदा, हरदोई, हमीरपुर, फतेहपुर, जालौन, फर्रूखाबाद, औरैया, बरेली आदि शहरों में आंधी-बारिश की आशंका है।
साथ  ही इन जिलों 30-40 किमी/घंटा की रफ़्तार से तेज हवाएं भी चल सकती है। साथ में  कई स्थानों पर ओले भी गिरने की संभावना है।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने