
दिल्ली: खुलेंगे सरकारी और प्राइवेट ऑफिस
दिल्ली में सोमवार से सभी सरकारी और गैर सरकारी कार्यालय खुलेंगे। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बताया कि दिल्ली में लॉकडाउन के दौरान रेड जोन में दी गई सभी राहतें लागू रहेंगी। आवश्यक सेवाएं मुहैया कराने वाले सरकारी कार्यालयों में 100 फीसदी कर्मचारियों की उपस्थिति रहेगी। दूसरे सरकारी कार्यालय में सचिव और उप-सचिव के अलावा 33 फीसदी कर्मचारी आएंगे। निजी दफ्तरों को 33 फीसदी उपस्थिति के साथ खोला जा सकेगा। वहीं, साइकिल, रिक्शा, ऑटो, रिक्शा, मेट्रो, बस सेवा पर पाबंदी रहेगी। नाई की दुकान, स्पा, सैलून बंद रहेंगे। धर्मस्थल, सामाजिक, राजनीतिक कार्यक्रम पर पाबंदी रहेगी। वहीं, निजी वाहन दो यात्रियों संग, घरेलू सहायक सात बजे सुबह से शाम सात बजे तक आ जा सकेंगे। आवासीय परिसरों एवं मोहल्ले में सभी दुकानें खुलेंगी। वहीं, ई-कॉमर्स में केवल जरूरी सामानों के लिए अनुमति दी गई है।
उत्तर प्रदेश: गुटका, तम्बाकू पर सख्ती से बैन
यूपी में रेड व आरेंज जोन में 50 से अधिक श्रमिकों वाले प्रतिष्ठानों में सार्वजनिक परिवहन पर निर्भरता के बिना विशेष परिवहन की सुविधा दी जाएगी। इन वाहनों में क्षमता से आधे लोग ही बैठेंगे। कार्यस्थल पर थर्मल स्कैनिंग होगी। कार्यस्थल पर दो पारियों के बीच एक घंटे का अंतर होगा। कर्मचारी भोजन अलग-अलग करेंगे। दो लोग कम से कम छह फीट की दूरी पर काम करेंगे। 10 से अधिक लोगों की बैठकें नहीं होंगी। लिफ्ट में चार से अधिक की अनुमति नहीं होगी। गुटका व तम्बाकू आदि पर सख्ती से प्रतिबंध होगा। थूकना भी प्रतिबंधित होगा। कार्यस्थल पर गैरजरूरी लोग नहीं आ पाएंगे। सभी प्रकार की इंडस्ट्री के मालिक व श्रमिक आपसी सहमति से काम के घंटे बढ़ा सकते हैं। यह व्यवस्था आगामी तीन महीने तक रहेगी। ग्रामीण क्षेत्रों में किसी तरह की औद्योगिक गतिविधियों की अनुमति होगी।
वहीं, शहरी क्षेत्र में उन्हीं निर्माण की अनुमति होगी, जहां श्रमिकों को बाहर से लाने की जरूरत न पड़े। इसी तरह रेन्यूबल इनर्जी को अनुमति होगी। शहरी क्षेत्रों में नगर निगम और नगर पालिका की सीमा के अंदर सभी माल, मार्केट काम्पलेक्स, व मार्केट बंद रहेंगे। वहीं, जरूरी वस्तुओं की दुकानें मार्केट व मार्केट कांप्लेक्स में खलेंगी। इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में माल को छोड़कर सभी दुकानों को खुलने की छूट होगी। सभी में दो गज की दूरी का पालन अनिवार्य होगा। ई-कामर्स के जरिए जरूरी वस्तुएं खरीदी जा सकेंगी।
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know