Top News

यमुना नदी में 6 लोगों से भरी नाव पलटी, 4 लोगों को सुरक्षित निकाला,

यमुना नदी में 6 लोगों से भरी नाव पलटी, 4 लोगों को सुरक्षित निकाला, 

औरैया। उत्तरप्रदेश के औरैया जिले में रविवार  एक नाव अचानक नदी में पलट गई। घटना के वक्त नाव में 6 लोग सवार थे। हादसे में नाव सवार 6 लोगों के डूबने की खबर है। सूचना मिलते ही प्रशासन मौके पर पहुंच गया और बचाव कार्य शुरू कर दिया। छह लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। 2 किशोरियों की हालत गंभीर होने की वजह से इलाज के लिए इटावा भेज दिया गया

जानकारी अनुसार घटना अयाना थाना क्षेत्र के विकासखंड औरैया की है। यहां यमुना नदी में  एक नाव रविवार को अचानक पलट गई। घटना के वक्त नाव में 6 लोग सवार थे। नाव पलटने के बाद अफरा तफरी मच गई। पास चल रही दूसरी नाव के लोगों ने डूब रहे 6 लोगों की जान बचा ली, 2 किशोरियों की हालत गंभीर बताई जा रही। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और 2किशोरियों को इटावा इलाज के लिए भेज दिया। पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंच 4 लोगो को सुरक्षित निकाल लिया है

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने