औरैया सुश्री सुनीति द्वारा कोविड 19 के संक्रमण से बचाव के द्रष्टिगत पुलिस लाइन में दिए निर्देश
उत्तरप्रदेश न्यूज़21
औरैया:आज दिनांक -10.05.2020 को पुलिस अधीक्षक महोदया औरैया सुश्री सुनीति द्वारा कोविड 19 के संक्रमण से बचाव के द्रष्टिगत पुलिस लाइन औरैया में जनपद के सभी थानों के एक 1-1 आरक्षी को बुलाकर उन सभी आरक्षियों को अपने-अपने थानों व चौकियों को सैनेटाइज करने वाले घोल बनाने के बारे में जानकारी दी गई। पुलिस अधीक्षक महोदया द्वारा बताया गया कि घोल बनाने के लिए 20 लीटर पानी, 20ml डिटॉल व 25ml ब्लीचिंग पाउडर डालकर घोल बना ले तथा उस घोल के द्वारा पूरे थानों व चौकियों मैं जितनी बिल्डिंग है उनको सैनिटाइज करें और साबुन का घोल बनाकर जो चीजें प्रत्येक दिन अधिक लोगों द्वारा छुई जाती हैं उन्हें साफ करें जिनमें गेट का हत्था पानी की टोटी इत्यादि को साफ करें। प्रत्येक थाने में चीता मोबाइल व PRV को अपनी अपनी गाड़ियां सेनीटाइज वह साबुन के घोल द्वारा साफ आवश्यक रुप से करें। पुलिस अधीक्षक महोदया द्वारा निर्देशित किया गया कि प्रत्येक थाने में फॉलोअर्स व मेस में खाना खाने वाले प्रत्येक व्यक्ति को मास्क अनिवार्य रूप से लगाना होगा। किसी भी कोरोना से सम्बन्धित संदिग्ध मिलने की सूचना पर बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में जानकारी दी गई इस दौरान प्रतिसार निरीक्षक औरैया श्री विजय कुमार पाण्डेय सहित पुलिस लाइन के अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।*
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know