सहार :- पुलिस अधीक्षक महोदया औरैया सुश्री सुनीति ने आज कोविड-19 के द्रष्टिगत बेला थाना क्षेत्र के सहार कस्बा में ऑपरेशन लॉकडाउन के तहत भ्रमण कर कस्बें की स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक औरैया द्वारा ड्यूटी में तैनात चौकी इंचार्ज सहार श्री दिनेश चन्द्र चतुर्वेदी व अन्य सभी पुलिस कर्मियों को ड्यूटी व सुरक्षा सम्बन्धी आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। पुलिस अधीक्षक औरैया द्वारा लोगों से लॉक डाउन का पालन करने व घरों में सुरक्षित रहने की अपील की गयी कहा गया कि बहुत ही अपरिहार्य स्थिति में ही घर से बाहर निकले बुजुर्गो व बच्चों को किसी भी दशा में बाहर बिल्कुल न निकलने दे, सभी लोग मास्क लगाये, फल/सब्जी विक्रेताओं को हिदायत दी गई कि फल/सब्जी का विक्रय मास्क लगाकर ही करें।
पुलिस अधीक्षक ने इसके साथ ही बेला थानें की सभी चौकियों द्वारा अपने-अपने क्षेत्र/गाँवों में जाकर लोगो को लाकडाउन का पालन करने तथा भीड़ इकट्ठा न करने, साफ-सफाई रखने, हाथों को दिन में कई बार सैनिटाइजर/साबुन से धोने तथा इस वायरस के सम्बन्धित सूखी खांसी, सांस लेने में तकलीफ, बुखार आदि लक्षण मिलने पर तुरन्त डाक्टर से सम्पर्क करने की अपील की गई । लोगों से जनसंवाद कर पुलिस व प्रशासन का सहयोग करने तथा इस वायरस को लेकर भ्रामक वीडियो/पोस्ट व अफवाहों पर ध्यान न देने को कहा गया तथा भ्रामक खबर फैलाने वालों के प्रति कठोर दण्डात्मक कानूनी कार्यवाही अमल में लाने की बात कही गई तथा इसकी सूचना तत्काल सम्बन्धित थाने/यूपी-112 पर देने की अपील की गई ।
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know