उत्तरप्रदेश न्यूज़21 अमित चतुर्वेदी
दिबियापुर। स्थानीय बीजीएम डिग्री कॉलेज स्थित उप डाकघर दिबियापुर मंडी बुधवार को 25 दिन बाद खुल गया। जिससे डाकघर के बचत खाताधारकों एवं एजेंटों ने राहत की सांस ली है। ज्ञात रहे कि लॉक डाउन के चलते बीते 28 मार्च से यह डाकघर बंद चल रहा था। इस डाकघर के अलावा औरैया जिले के आधा दर्जन डाकघरों को भी बंद कर दिया गया था। जिसमें एनटीपीसी समेत अछल्दा का नेविलगंज एवं औरैया मंडी समिति का डाकघर शामिल था। इटावा मंडल के डाक अधीक्षक मनोज कुमार ने औरैया के नेविलगंज एवं दिबियापुर मंडी डाकघर खोलने के आदेश को को मंगलवार को दिए थे। वही एनटीपीसी का डाकघर कृष्णा नगर में 2 कोरोना पॉज़िटिव मिलने से हॉटस्पॉट घोषित होने की वजह से एवं जिले के बंद अन्य डाकघरों को अन्य कारणों से अभी नहीं खोला जा सका है।
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know