Top News

सभी एसआरजी को ऑनलाइन ओरिएंटेशन और रिव्यु शिड्यूल किया गया।

दिबियापुर ।  गुरुवार  को राज्य परियोजना महानिदेशक श्रीविजय किरन आनंद  ने 10 से 12 बजे तक गूगल मीट पर एस आर जी के साथ  विडियो कान्फ्रेसिंग किया जिसमे बैच 1 मे  जनपद, औरैया ,अलीगढ, आगरा व प्रयागराज,अमरोहा,अमेठी, आजमगढ़, अम्बेडकर नगर,बदायूं के एस आर जी ने प्रतिभाग किया। जिला अधिकारी अभिषेक सिंह एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी एस०पी०सिंह के कुशल निर्देशन में एस०आर०जी० टीम औरैया ने जिले चल रहे ऑनलाइन एजुकेशन सिस्टम के बारे  परियोजना निदेशक को जानकारी प्रदान की।औरैया जिले के तीनों एसआरजी अलका यादव, दिव्या मिश्रा व सुनील दत्त राजपूत ने अपने उच्च अधिकारियों के कुशल मार्गदर्शन में  , ए०आर०पी०व जिले के सभी शिक्षकों के परस्पर सहयोग से  औरैया जिले में ई-पाठशाला (स्मार्ट फोन, टीवी,रेडियो )के व्यापक प्रचार ,प्रसार व उपयोग के बारे में महानिदेशक जी को आश्वस्त किया।
लाकडाउन के चलते यह मीटिंग सभी ने अपने घर से ही आनलाईन होकर लैपटाप से शेयर किया . मीटिंग का संचालन, राज्य परियेजना से विशेषग्य आनंद सर,शैलिजा मैम, सत्येन्द्र सर ,अन्सारी सर ने अपने 2 सत्र मे किया |  सर्वप्रथम आनंद सर द्वारा  एस आर जी के कार्य व उत्तर दायित्व पर परिचर्चा व समीक्षा हुयी. शैलिजा मैम न् प्रेरणा लक्ष्य,प्रेरणा सूची व प्रेरणा तालिका के उपयोग के बारे मे विस्तार से बताया गया |  डीजी सर द्वारा सभी एस आर जी को, प्रत्येक ब्लाक के एआरपी के सहयोग से ब्लाक स्तर पर विद्यालय ह्वाटसप बनवाकर , टीवी, रेडियो, दीक्षा एप आदि के माध्यम से जागरूक कर अधिक से अधिक बच्चो को लाभान्वित करने के लिये प्रोत्साहित किया . मिशन प्रेरणा के अन्तर्गत , प्रेरक ब्लाक , प्रेरक,जनपद,प्रेरक प्रदेश बनाने मे एसआरजी /एआरपी की महत्वपूर्ण भूमिका है ,जो मिशन प्रेरणा के वाहक है ..अत: समस्त एआरपी /एसआरजी अधिक से अधिक शिक्षको को प्रेत्साहित करे व आनलाईन क्लास से जोडे.  आधारशिला, ध्यानाकर्षण, कम्पेन्डियम माड्यूल की जानकारी पीडीएफ के माध्यम से प्रत्येक शिक्षको तक पहुचे. प्रेरणा लक्ष्य के अनुसार प्रत्येक बच्चे का लर्निंग आउटकम ,प्रेरणा तालिका मे अंकित हो.. विद्यालय खुलने तक प्रत्येक विद्यालय मे मिशन प्रेरणा की समस्त सामग्री परियोजना द्वारा उपलब्ध करा दी जायेगी ..तब तक लाक डाउन के दौरान  सभी एसआरजी /एआरपी आपस मे समन्वय बनाकर कर ,जनपद एवम् ब्लाक के शिक्षाअधिकारियो के निर्देशन मे प्रत्येक विद्यालय का ह्वाटसप समूह बनवाकर कर  सभी शिक्षको को आनलाईन क्लास,ह्वाटसप,टीवी,रेडियो,आदि के माध्यम से संचालित करने के लिये जागरुक व प्रेत्साहित करे ,जिससे अघिक से अधिक बच्चे लाभान्वित हो सके.. सभी एआरपी अपने ब्लाक का डाटा भी जनपद स्तर पर शेयर करे..  मीटिंग के अन्त मे पी एम अन्सारी सर ने आओ अंग्रेजी सीखे रेडियो कार्यक्रम , पोस्टर गतिविॉधिया  ,मीना मंच रेडियो कार्यक्रम को अधिक से अधिक बच्चो तक पहुचाने के लिये जोर देते हुये. . मीटिंग का समापन किया .. निश्चित ही यह वीडियो कान्फ्रेसिंग हम सभी के लिये बहुत ही प्रेरणादायक रही ।  उम्मीद है हम सब टीम भावना से मिलकर कार्य करते हुये ,  मार्च 2022 तक उत्तर प्रदेश को प्रेरक प्रदेश बनाने का लक्ष्य ,हम सबके उर्जा स्रोत डीजी सर व आदरणीय मुख्यमंत्री जी के सपने को अवश्य साकार कर सकेगे ।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने