Top News

चेतना महिला सहायता समूह में तैयार हो रहे मास्क

ब्यूरोचीफ:-सौरभ त्यागी /उत्तर प्रदेश न्यूज़21/जालौन

विकास खंड कोंच के ग्राम विरासनी में  जिला प्रशासन के सहयोग से चेतना महिला सहायता समूह दुआरा कोरोना वायरस से बचाव के लिए मास्क तैयार किये जा रहे है स्वम सहायता समूह की महिलाएं इस काम मे दिन रात एक किये हुए है इस काम मे महिलाओं की आय में भी बढ़ोत्तरी हुई है।ग्राम विरासनी में चेतना स्वम सहायता समूह की महिलाओं दुआरा कोरोना वायरस से लड़ने के लिए प्रशासन के साथ लोगों की मदद करने में अपनी अहम भूमिका निभा रही हैं चेतना स्वयं सहायता समूह की   किरन देवी, रेखा, ज्योति, हेमलता,करिश्मा,आदि महिलाओं की मौजूदगी में  मुंह ढकने के लिए मास्क बनाने का कार्य प्रारंभ किया है जिसका आज सहायक विकास अधिकारी आइएसबी विपिन गुप्ता और व्लाक मिशन प्रबंधक राकेश कुमार और ब्लॉक मिशन प्रबंधक आजीविका कुलदीप पटेल ने निरीक्षण किया और मास्को की गुणवत्ता को परखा। इस मौके पर विपिन गुप्ता ने कहा कि समूह की महिलाएं काफी मेहनत कर रही है खासकर उन्होंने समूह की महिलाओं की सराहना की ओर कहा कि इस संकट की घड़ी में समूह दुआरा मास्क बनाने का जो निर्णय लिया गया है वो किसी देश भक्ति से कम नही है कुलदीप पटेल ने कहा कि गांव की महिलाओं के उत्थान के लिए समूह बनाकर उनको आत्मनिर्भर बनाने के लिए कार्य शुरू किया  और  पूरे विश्व में फैले कोरोनावायरस के लिए देश के डॉक्टर और प्रशासन अपनी जिम्मेदारी के साथ लड़ाई लड़ रहा है वही चेतना  महिला स्वयं सहायता समूह भी कारगर साबित हो रहा है वहीं  मास्क बना रही महिलाओं ने बताया है कि उनका प्रयास है कम से कम प्रतिदिन 500 मार्क्स बनाने का लक्ष्य है|

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने