दिबियापुर lदुनिया के अच्छे लोगों की जरुरत भगवान् को भी होती है तभी तो वह अच्छे लोगों को हमारे पास नहीं रहने देता आज ऐसे ही एक नेकदिल इंसान को भगवान् ने हमसे छीन लिया, जी हाँ हम बात कर रहे है औरैया में पुलिस विभाग के अफसर फफूंद थाने के प्रभारी निरीक्षक संजीव सिंह राठौर की, जिनका एक मामूली गाँठ से उत्पन्न हुए दर्द से दिक्कत महसूस होने पर उपचार कराने के दौरान निधन हो गया। वे 44 वर्ष के थे lरविवार की देर शाम जानकारी होने पर उप्र सरकार के कृषि राज्य मंत्री लाखन सिंह राजपूत ने गहरा शोक जताया उन्होंने कहा कि संजीव सिंह राठोर ने जिले में अपनी सेवाओं से लोगों को बहुत ही प्रभावित किया है उनके अंदर निर्णय लेने की क्षमता थी उनके सरल स्वभाव से लोग काफी प्रभावित थे lवहीं जहां एक ओर उनकी अचानक निधन से पुलिस महकमा सदमे में है वही नगर के समाजसेवी विनोद यादव नगर पंचायत अध्यक्ष अरविंद पोरवाल रणवीर सिंह लोहिया समाजवादी पार्टी के नेता तेह राज सिंह यादव गोपाल त्रिपाठी गोपी चरण वर्मा ग्राम प्रधान अहिबरन सिंह राजपूत सहित तमाम लोगों ने शोक संवेदनाये व्यक्त की l
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know