मास्क और भोजन वितरण के साथ ही कोरोना योद्धाओं का सम्मान कर जन- जन की नजरों में लोकप्रिय बने समाजसेवी कुलदीप कठेरिया ने आवारा पशुओं के साथ ही पक्षियों के लिए भोजन पानी की व्यवस्था कर अनूठी मिशाल पेश की। पहला लोकडाउन घोषित होते ही एकलव्य कल्याण सेवा
समिति के अध्यक्ष जंगबहादुर सिंह तथा प्रबंधक कुलदीप कठेरिया ने समस्त समिति सदस्यों के साथ मिलकर जहाँ जरुरतमंदों को भोजन पहुँचाने का कार्य घर घर किया तो वहीं अब जबकि खाद्यान्न वितरण सरकार द्वारा पर्याप्त मात्रा में किया जा रहा है तो एसे में समिति के पदाधिकारियों साधना देवी, रेखा ,ज्योति , प्रदीप कुमार, ब्रजेन्द्र कुमार, बल्लू शर्मा, सुनील चौहान, नितिन गुप्ता, अनूप गुप्ता, सुलोचना प्रजापति , सुधा चौहान के द्वारा बैठक कर निर्णय लिया गया कि सभी
पात्रों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलवाया जाएगा। फिर भी किसी कारणवश यदि कोई छूट रहा है तो उसको हमारी समिति द्वारा कच्चा राशन उपलब्ध कराया जाएगा।लोगों की सेवा भाव के क्रम में समाजसेवी कुलदीप कठेरिया ने नयी मिशाल पेश करते हुए नगर क्षेत्र में बन्दरों, गाय, कुत्तों आदि के लिए भी भोजन की व्यवस्था शुरु की है इसमें सहयोग के रूप में कुलदीप राजपूत, नीटू, अंकित गुप्ता आदि के द्वारा टमाटर, खीरा, केला, चावल, रोटी , पालक बाजार से खरीदकर अब तक खिलायी जा चुकी है तथा सभी लोगों ने छतों आदि पर पीने के पानी की व्यवस्था भी करवा दी गयी समाजसेवी कुलदीप कठेरिया ने इस सम्बन्ध में बताया कि हम यदि किसी के लिए कुछ कर सकते हैं तो हमको करना चाहिए इससे दिल को सकून औरप्रसन्नता मिलती है। उन्होंने कहा कि मुझे खुशी है कि मै किसी भी रूप में किसी की मदद कर सकूं तो अपने को उन लोगों का अहसानमन्द मानता हूँ जिनके मै काम आ सका । उन्होंने बताया कि वह अब तक देशी तरीके से कपङे के तैयार कराए हुए एवं मार्केट से खरीदे हुए ६०० मास्क का वितरण कर चुके हैं। मुझे खुशी होती है जब भी कोई मुझे बिना मास्क के नजर आता है और मै उसे मास्क देकर उसके अनिवार्य रुप से प्रयोग के लिए कहता हूँ।उन्होंने बताया कि कोरोना के खिलाफ युद्ध में लङ रहे कोरोना योद्धाओं के सम्मान के क्रम में अब तक हमारी टीम द्वारा चिकित्सकों, पुलिस विभाग, मीडियाकर्मियों, स्वच्छता कर्मियों, पंचायतकर्मी एवं बैंक कर्मचारियों का सम्मान किया जा चुका है। आगे भी इस मुहिम में जो भी जरुरतमंद होंगे उनकी मदद का सिलसिला जारी रहेगा।

एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know