खाली परिसर में बच्चो के साथ विचरण कर रही बतख
रिप्रोर्ट :धर्मेन्द्र यादव UPNews21कंचौसी(औरैया )
कंचौसी :जमौली मंदिर पर हर साल आज के दिन दर्शन के लिए पहुंचना बहुत मुश्किल होता था लेकिन कोरोना महामारी ने इस वर्ष लोगो को आने से यहा रोक दिया इसके लिए पुलिस और मंदिर कमेटी पहले ही इसके आयोजन को निरस्त कर चुकी थी और लाकडाउन के चलते लोग आने से डर गये जिससे आज मंदिर परिसर मे खासा सन्नाटा दिखाई दिया।
मंदिर में कमेटी के कुछ लोगो ने भोर के सुबह साधारण हवन कर पूजा अर्चनाकर गेट पर ताला डाल दिया तो दिन चढ़ते कुछ लोग झंडा प्रसाद लेकर मंदिर की तरह आये इससे पहले थाना दिवियापुर और कंचौसी चौकी पुलिस ने इन्हे खदेड दिया और माइक से हिदायत देते हुए नजदीक न आने और घर वापस जाने को कहा इससे पूरे दिन ब्रहम्मदेव मंदिर पर सन्नाटा पसरा रहा वही खाली जगह मंदिर के आसपास इक्का दुक्का राहगीरों के अलावा बतखे अपने बच्चो के साथ विचरण करती देखी गई।
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know