Top News

सीएम के पिता के निधन पर राज्य मंत्री ने जताया शोक

फोटो परिचय शोक जताते उत्तर प्रदेश के कृषि राज्य मंत्री लाखन सिंह राजपूत
 दिबियापुरl सोमवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पिता जी के निधन की सूचना मिलने के बाद कृषि राज्य मंत्री लाखन सिंह राजपूत ने अपने आवास पर शोक संवेदना व्यक्त की उन्होंने कहा प्रदेश के लगनशील  कर्मठ मुख्यमंत्री अपने परिवार से दूर रहकर प्रदेश की सेवा कर रहे हैंl उन्होंने प्रदेश की जनता को ही अपना परिवार माना हैl वह ज्यादातर समय उत्तर प्रदेश की जनता को देते हैंl आज से नहीं जब से वह राजनीति में आए हैं तभी से प्रदेश की जनता की सेवा में तत्पर हैंl मैं उनके पिता जी के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करते हुए ईश्वर से प्रार्थना करता हूं ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें व शोक संतप्त परिवार को इस संकट की घड़ी से उबरने के लिए साहस प्रदान करेंl ।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने