UPN News 21धर्मेन्द्र यादव कंचौसी/औरैया
कोरोना महामारी और लाकड़ाउन के चलते सहार व्लाक के मुख्यमंत्री समग्र गांव नौगवां के मजरा सुन्दपुर गांव में ग़रीब मज़दूरों को ग्राम प्रधान प्रियंका दुवे ने सोशल ड़िस्टेस में एक सैकड़ा महिलाओं और लोगों को लंच पैकेट बितरण किए।
बताते चले कि लाकड़ाउन से रोज कमाने ख़ाने वाले ग़रीब मजदूर बंजारों के सामने रोजी रोटी का संकट खड़ा हो गया है। ऐसे समय में ग्राम प्रधान प्रियंका दुवे और पति विवेक दुवे ने ग़रीब मज़दूरों को लंच पैकेट का वितरण करवाया। लोगों से प्रधान ने अपील करते हुए कहा कि बाहर शहरों से आने वाले लोगों की सूचना पुलिस प्रशासन,स्वास्थ्य विभाग और हमें अवश्य दे जिससे उनका कोरोना जांच करवाई जा सके। कोरोना वचाव के लिये मुंह पर माक्स लगा कर ही बाहर जाए और सामाजिक दूरी का पालन करें। हाथों को साबुन से अच्छी तरह कई बार दिन में धुलें और सीएम योगी और पीएम मोदी की अपील का पालन कर घर में रहकर कोरोना वायरस से वचाव करें।
इस मौक़े पर रामचन्द्र तिवारी सुनील तिवारी,लकी पाड़ें शकुन्तला देवी अतरकली धर्मेन्द्र यादव आदि लोग मौजूद रहे।
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know