अब तक 1 करोड़ 90 लाख रूपयों का योगदान कर चुका शिक्षण संस्थान*
■ *प्रख्यात शिक्षाविद डॉ. जगदीश गांधी व उनकी विदुषी धर्मपत्नी भारतीय गांधी ने कायम की मानवता की मिशाल*
घनश्याम सिंह
समाचार संपादक
लखनऊ :देश-विदेश में वैज्ञानिक व आध्यात्मिक शिक्षण से ख्याति प्राप्त कर चुके राजधानी के सिटी मोन्टेसरी स्कूल समूह के संस्थापक व प्रख्यात शिक्षाविद् डा. जगदीश गाँधी ने प्रदेश के लोगों को "कोरोना" से बचाने के लिए मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी से उनके सरकारी आवास 5 कालीदास मार्ग पर भेंट कर उन्हें कोरोना राहत कार्य हेतु 1 करोड़ रूपये का चेक भेंट किया।
सी.एम.एस.शिक्षण संस्थान समूह के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी हरि ओम शर्मा ने बताया कि इससे पूर्व सी.एम.एस. ने कोरोना प्रभावित जरूरतमंदों की भोजन व्यवस्था हेतु नगर आयुक्त श्री इन्द्रमणि त्रिपाठी को 50 लाख रूपयों का चेक भेंट किया एवं तदुपरान्त लखनऊ के जिलाधिकारी श्री अभिषेक प्रकाश को इण्डियन रेडक्रास सोसाइटी द्वारा किये जा रहे कोरोना राहत कार्य हेतु 20 लाख रूपयों का आर्थिक योगदान दिया तथा लखनऊ विकास प्राधिकरण द्वारा चलाई जा रही पांच जनता रसोईघरो के संचालन के लिए 20 लाख रूपये की सहायता दी है।
इस प्रकार सी.एम.एस. ने अब तक रूपये 1,90,00,000/- (एक करोड़ नब्बे लाख) रूपयों की धनराशि कोरोना पीड़ितों के सहायतार्थ दी है। श्री शर्मा ने बताया कि सी.एम.एस. अपने सामाजिक उत्तरदायित्व का भरसक निर्वहन कर रहा है।।
फ़ोटो:प्रदेश के मुख्यमंत्री मा. योगी आदित्यनाथ को "कोरोना राहत"की एक करोड़ की चेक सौंपते शिक्षाविद डॉ जगदीश गांधी
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know