युवा प्रदीप पाल की समाजसेवा की क्षेत्र में हो रही सराहना:ग्रामीण दे रहे दुआएं*
घनश्याम सिंह समाचार संपादक
औरैया : मलहौसी के युवा समाजसेवी प्रदीप कुमार पाल ने "कोरोना" के निदान के लिए लागू किये गए "लॉक डाउन" काल में उत्पन्न खाद्यान्न समस्याओं के मद्देनजर क्षेत्र की विधवाओं,निराश्रितों को घर-घर जाकर खाद्य सामग्री बांटी।।
कोरोना के खात्मे के लिए लागू किये गए "लॉक डाउन" के चलते उत्पन्न खान-पान समस्याओं के निदान के लिए मलहौसी के मजरा भोल पुरवा निवासी युवा समाजसेवी व किसान प्रदीप कुमार पाल ने समाजसेवा का अनूठा उदाहरण प्रस्तुत करते हुए ग्राम पंचायत की विधवाओं व निराश्रितों को घर-घर जाकर खाद्य सामग्री वितरित की,इस मौके पर खाद्य सामग्री पाकर हर्षित विधवाओं व निराश्रितों ने युवा समाजसेवी प्रदीप कुमार पाल को दुआएं दीं,इस अवसर पर युवा समाजसेवी प्रदीप कुमार पाल ने बताया कि वे अपने गृह खर्च से आगे भी विधवाओं व निराश्रितों की मदद करेंगे।।
फ़ोटो:निराश्रितों को खाद्य सामग्री प्रदान करते व वार्ता करते युवा समाज सेवी प्रदीप कुमार पाल
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know