Top News

कोरोना से जंग में सहायल चिकित्साधिकारी सम्मानित

संवाददाता उत्तर प्रदेश न्यूज 21 धर्मेंन्द्र यादव
कंचौसी/औरैया

कोरोना बीमारी और लाकड़ाउन में रात दिन सड़कों पर स्वंम मुस्तैद रहकर जनता घरों में सुरक्षित रहे ऐसे कोरोना योद्धा  पुलिस प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग को सहायल मंडल के भाजपा पदाधिकारियों ने सम्मानित कर आभार जताया।
सहायल  चिकित्साधिकारी और सहायल पीएचसी के ड़ांक्टर व कर्मचारियों को भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेश राजपूत वरिष्ठ भाजपा नेता विजय शंकर अग्निहोत्री राकेश कुमार अग्निहोत्री ड़ां बन्टू कुशवाहा सुरेंद्र कुमार पांड़ेय आदि तमाम भाजपाइयों ने गमझा भेंट कर सम्मानित किया।
इस मौक़े पर भाजपा नेताओं और पदाधिकारियों ने प्रशंसा करते हुए कहा कि जब देश व पूरा विश्व कोरोना जैसी घातक माहमारी से जूझ रहा तब हमारा पुलिस प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी और कर्मचारी जनता की सेवा के लिए अपने परिवार को छोड़ कर जनता की सेवा में तत्पर है। जिससे हम लोग सुरक्षित घरों में रह सके। ऐसे कर्मयोगियों का हम लोगों पर कर्ज़ है। जिसे कभी नहीं भूलना चाहिए। उन्होंने आम जन से भी लाकड़ाउन का पालन कर घरों में रहने की अपील की है।
इस मौक़े पर ड़ां आर वी सिंह शिशुपाल सिंह भदौरिया मोहित वाजपेई आदि सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने