दिबियापुर । गेल (इंडिया )लिमिटेड पाता कोरोना वायरस से जनपद औरैया को बचाने के लिए शासन द्वारा चलाए जा रहे प्रयासों में आरंभ से ही अपनी भूमिका निभा रहा है । जनपद औरैया में कोविड-19 से बचाव के लिए शासन प्रशासन द्वारा किए जा रहे प्रयासों में सहयोग देने के लिए गेल (इंडिया) लिमिटेड की ओर से एक उल्लेखनीय योगदान किया गया । कोरोना वायरस का उपचार करने वाले डॉक्टर्स और मेडिकल विभाग के अन्य कर्मचारियों को पीपी ई की आवश्यकता होती है जो उपचार कर्त्ता की कोविड 19 से बचाव करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं । गेल (इंडिया) लिमिटेड पाता ने जनपद औरैया में कोरोनावायरस से लड़ रहे मेडिकल एवं पैरामेडिकल स्टाफ के लिए 500 पीपीई की एक खेप जिलाधिकारी अभिषेक सिंह को सौंपी । इस अवसर पर पर मुख्य महाप्रबंधक अजय त्रिपाठी , मुख्य चिकित्सा अधिकारी बी एस माथुर , महाप्रबंधक मानव संसाधन पत्री नारायण राव और सी एम ओ औरैया अर्चना श्रीवास्तव उपस्थित रहे ।
कोरोनावायरस से लड़ रहे मेडिकल एवं पैरामेडिकल स्टाफ के लिए गेल ने 500 पीपीई की एक खेप जिलाधिकारी को सौंपी
UPN TV
0
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know