दिबियापुर नगर के सटीक लगे केजरी पंचायत के मजरे हीरा का पुरवा में दिनांक 16/04/2020 को गुरुवार की रात कुछ अराजक तत्वों ने माहौल खराब करने की नियत से गांव के बारात घर में आग लगा दी। जिससे बारात घर के पीछे रखा एक ग्रामीण का भूसा साइकिले एवं कृषि यंत्र जलकर खाक हो गये।वहीं पास बधे पशु बाड़े में बंधी तीन भैंसे भी आग से झुलस गई। घटना की जानकारी डायल 112 पुलिस समेत क्षेत्रीय लेखपाल को दी गई है।जानकारी के अनुसार गांव के भानु प्रताप सिंह राजपूत पुत्र मोहनलाल के खेत के किनारे सड़क पर पंचायत का बारात घर बना है। उस बारात घर के पास ही भानु प्रताप सिंह का पशु बाड़ा भी बना हुआ है। जहां पर किसानों की भैंसे बंधी रहती हैं। ग्रामीणों ने बताया कि रात करीब 12:00 बजे के बाद उन्होंने आग की लपटें उठती देखीं। शोरगुल होने के बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने समर्सिबल पंप चलवा कर आग पर काबू पाया। गांव के आलोक राजपूत ने बताया कि कुछ अराजक लोग गांव का माहौल खराब करने पर लगे हुए हैं,जिन्होंने उनकी बाइक को भी क्षतिग्रस्त कर दिया था। गांव के लाखन सिंह, अशोक राजपूत,सतीश शर्मा,रोशनलाल एवं अनिल शर्मा आदि ने थाना पुलिस से घटना की जांच करने के साथ साथ कड़ी से कड़ी इस प्रकार के घिनौनी हरकत करने वाली के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है।
यूपी न्यूज21 रिपोर्टर - नवनीत गुप्ता दिबियापुर(औरैया) *अपना दल के नेता पूर्व सभासद राणानगर अजय पोरवाल,सहित भाकियू जिला प्रभारी हरिओम बाजपेई, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राम नाथ त्रिपाठी ने "जिलाधिकारी महोदय"से भानु प्रताप सिह के यहां हुए अग्निकांड में पशु धन एवं आर्थिक हानि की भरपाई करने के लिए मांग की।*
UPN TV
0
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know