यूपी न्यूज21 संवादाता - नवनीत गुप्ता दिबियापुर(औरैया)
क्वारंटीन पूरा कर चुके 270 लोग घर भेजे गए
औरैया जिले में वैश्विक महामारी कोविड़-19 के फैलाव को रोकने के लिए जनपद औरैया के विभिन्न आश्रय स्थलों में रोके गये 270 व्यक्तियों को 14 दिन पूर्ण होने पर होम क्वारंटीन की सख्त हिदायत के साथ उनके घरों के लिए रवाना कर दिया गया।
जिलाधिकारी अभिषेक सिंह ने गुरूवार को बताया कि जनपद के विभिन्न आश्रय स्थलों में 14 दिन के लिए क्वारंटीन किये गये व्यक्तियों की अवधि पूर्ण हो जाने के बाद औरैया के 79 लोगों को उनके घरों में भिजवाया गया, वहीं एवं अन्य जनपदों के रहने वाले 191 व्यक्तियों को रोड़वेज बसों के द्वारा उनके गृह जनपदों के लिए रवाना कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि सभी को होम क्वारंटीन रहने की सख्त हिदायत भी दी गयी है।
दूसरी ओर अपर जिलाधिकारी रेखा एस चैहान ने बताया कि जनपद के तीनों हॉटस्पॉट एरिया के मकानों व जनसंख्या की एतिहातन गणना करायी गयी, जिसके अनुसार इन इलाकों में 3882 मकान औरं अनुमानित जनसंख्या 14327 है। इन तीनों हॉट स्पॉट एरिया के 65 व्यक्तियों को इंस्टिट्यूशनल क्वारंटीन किया गया है। जिसमें खानपुर में 27, तहसील मस्जिद एरिया में 7 एवं दयालपुर-भीखमपुर एरिया में 25 ।
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know