आंगनबाड़ी केंद्रों पर हैंड पंप बने सोपीश नहीं पीने के पानी की व्यवस्था
रिपोर्ट:-सौरभ त्यागी
स्थान:-जालौन उत्तर प्रदेश
सिरसा कलार जालौन
प्राप्त जानकारी के अनुसार कस्बा सिरसा कलार में तीन आंगनवाड़ी केंद्र है सभी केंद्रों पर पीने के पानी की कोई
व्यवस्था नहीं है। आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां सरला देवी,शिवकुमारी ,लता कुमारी ने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान एवं बच्चों को बच्चों को पानी पीने की व्यवस्था नहीं है। प्रधान से कई बार कहने पर भी कोई पीने के पानी की व्यवस्था ना करवाई गई। और ना ही आंगनवाड़ी केंद्रों पर हेड पंप लगाये गये। जबकि सिरसा कलार कस्बे में तीन आंगनवाड़ी केंद्र चल रहे हैं लेकिन तीनों आंगनवाड़ी केंद्रों पर नल की व पीने के पानी की कोई व्यवस्था नहीं है। मोहल्ले वासी अपने हेड पंपों से बच्चों को पानी नहीं पीने देते है। जिसके चलते कार्यकत्रियों ने जिलाधिकारी से मांग की है कि पानी की व्यवस्था अतिशीघ्र करवाएं।

एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know