Top News

जालौन पुलिस ने चलाया अभियान हाथ लगे शराब तस्कर।

जालौन पुलिस ने चलाया अभियान  हाथ लगे शराब तस्कर।

रिपोर्ट:-सौरभ त्यागी
स्थान:-जालौन उत्तर प्रदेश

जालौन । पुलिस अधीक्षक जनपद जालौन डॉक्टर सतीश कुमार सिंह के निर्देशन में अवैध शराब का व्यापार करने वालों के खिलाफ  चलाए जा रहे अभियान के तहत जालौन कोतवाली पुलिस ने विगत रात्रि 62 क्वार्टर शराब के साथ तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है । घटना के विवरण के अनुसार कोतवाल सुनील कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस पार्टियों ने अभियुक्त शिवमंगल सिंह पुत्र बैजनाथ सिंह निवासी मोहनपुर कुदारी जिला थाना जालौन को 20 क्वार्टर शराब के साथ गिरफ्तार किया गया ।पुलिस ने  अभियुक्त अनिल बाबू पुत्र ब्रह्मदत्त निवासी ग्राम जगनेवा थाना जालौन को 20 क्वार्टर शराब के साथ गिरफ्तार किया गया ।  व अभियुक्त भारत भूषण पुत्र भगवानदीन निवासी पहाड़पुरा थाना जालौन को नाजायज देसी 22 क्वार्टर शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। तीनों अभियुक्तों के खिलाफ धारा 60 एक्साइज एक्ट के तहत अभियोग कोतवाली जालौन में पंजीकृत किया गया।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने