Top News

लॉकडाउन में लापरवाही न बरतें नही तो अपने तरीके से समझायेंगे :-पुलिस प्रशासन

लॉकडाउन में लापरवाही न बरतें नही तो अपने तरीके से समझायेंगे :-पुलिस प्रशासन

ब्यूरों चीफ :-सौरभ त्यागी
उत्तर प्रदेश न्यूज़21
स्थान:- जालौन 

माधौगढ जालौन- माधौगढ़ सब्जी मंडी में लोगों का हुजूम उड़ा रहे लॉकडॉन का मजाक ।
बेशक प्रधानमंत्री हाथ जोड़कर लोगों से 21 दिन घरों से न निकलने की प्रार्थना कर रहे हों लेकिन लोग लापरवाही करने से बाज नहीं आ रहे हैं।  आज माधौगढ़ सब्जी मंडी में जबरदस्त भीड़ इकट्ठी हो रही थी । जबकि नियमानुसार 1 मीटर की दूरी बनाकर लोगों को रहना है,बावजूद उसके न दुकानदार मान रहे हैं और न ही आमजनता।  वक्त सख्ती अपनाने का है। ऐसे लोगों पर प्रशासन की निगाहें तेज हो रही है । पुलिस प्रशासन ने कहा है कि अगर आप सभी लोग नियमों का पालन नही करते हैं तो हमे मजबूर होकर अपना बल इस्तेमाल करना पड़ेगा और सभी लोग इस बल को बर्दाश्त नहीं कर पाओगे। 
इस लिए आप सभी से निवेदन है कि आने वाले संकट को समझे और अपने अपने घरों में रहे जिससे इस संक्रमण से बचा जा सके इसी में हम सब लोगो की भलाई है ।जिलाधिकारी जालौन मन्नान अख्तर जी ने कहा कि इस समय आप लोग साफ सफाई का विशेष ध्यान रखें और आप सभी लोगों को होने वाली असुविधा के लिये जल्द ही कुछ न कुछ उपाय निकाल लिया जाएगा ।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने