Top News

सभी देश वासी एक जुट होकर "कोरोना" को पराजित करें-अंशुल दुवे

सभी देश वासी एक जुट होकर "कोरोना" को पराजित करें-अंशुल दुवे

शुभम बाबू

औरैया : वैश्विक महामारी "कोरोना" के प्रकोप से देशवासियों को बचने के लिये एक जुट होना अत्यंत आवश्यक है,ऐसी परिस्थिति में सभी गिले शिकवे भूलकर 
सभी देश वासी एक जुट होकर "कोरोना" को पराजित करें,यह कथन सक्रिय युवा भाजपा नेता व जिला मंत्री अंशुल दुवे का है।।
सक्रिय युवा भाजपा नेता व जिला मंत्री अंशुल दुवे ने भारतीय महाविद्यालय बेला में आयोजित एक प्रेसवार्ता में कहा कि आज हमारा देश व प्रदेश मा. प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी जी व मुख्यमंत्री योगी जी के नेतृत्व में "कोरोना" जैसी महामारी से जंग लड़ रहा है, हमें पूर्ण विश्वास है कि हमारा देश  यह जंग अवश्य जीतेगा, उन्होंने कहा कि 
सभी  भारतीय आज इस सकंट की घड़ी में सभी देशवासी आपसी भेदभाव भूल कर एक जुटता से सरकार के दिशानिर्देशों का पूर्णतया पालन करते हुए "कोरोना" को पराजित करें,भाजपा नेता अंशुल दुवे ने देश व प्रदेश वासियों से अपने -अपने घरों में रहकर लॉक डाउन का पालन करने की अपील करते हुए कहा कि ये "लॉक डाउन" हमारे जीवन को "कोराना" से बचाने का एक मात्र सुरक्षा चक्र है, उन्होंने हाथ जोड़कर कहा कि आप सभी से विनम्र अनुरोध है कि अपने  परिवार,समाज व देश  हित में घर से बाहर न निकलें,उन्होंने इस अवसर पर सभी देश व प्रदेश वासियों को नए भारतीय संवत्सर की शुभकामनाएं दीं।।
फ़ोटो:वार्ता करते युवा भाजपा नेता व जिला मंत्री

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने