यूपी के कन्नौज जिले में सड़क हादसे में दरोगा की मौत हो गयी ....
रिपोर्टर-आदित्य सिंह
उत्तर प्रदेश न्यूज़21
स्थान-कन्नौज
यूपी के कन्नौज जिले में सड़क हादसे में दरोगा की मौत हो गयी जबकि उसका हमराह सिपाही गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जा रहा है कि दरोगा रणधीर सिंह हमराह सिपाही सुशील कुमार के साथ रात्रि गस्त पर बाइक से निकले थे रास्ते मे उनकी बाइक एक जानवर से टकरा गई, हादसे के समय दरोगा हेलमेट नही पहने थे जिसके चलते उनके सिर में गहरी चोट लग गयी , उपचार के दौरान डॉक्टरों ने दरोगा को मृत घोषित कर दिया। मृत दरोगा छिबरामऊ कोतवाली में तैनात था वह सहारनपुर का रहने वाला था। हादसे के बाद लोगो मे चर्चा है कि हेलमेट लगाए होते तो बच जाती जान। फिलहाल दरोगा की मौत की सूचना मिलते ही एसपी घटना स्थल पर रवाना हो गए। पुलिस अधीक्षक अमरेंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि घटना दुःखद है हादसे में एक दरोगा की मौत हुई है। हेलमेट लगाए थे या नही जांच के के बाद कार्यवाही की जाएगी। वही सरकारी अस्पताल के मुख्य चिकित्साधीक्षक ने बताया कि सिर में चौत लगने से मौत हुई है।
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know