समाधान दिवस पर राजस्व विभाग से लेखपालो के ना पहुँचने पर समाधान दिवस रहा फीका
उत्तरप्रदेश न्यूज़21
संवाददाता-नवनीत गुप्ता
औरेया:-समाधान दिवस सहायल में आज पुलिस अधीक्षक सुनीति पहुँची। कप्तान सुनीति ने क्षेत्र से आए फरियादियों की समस्याएं सुनी। इस दौरान 11 शिकायतें आई जिसमें दो का निस्तारण हो सका। वही राजस्व विभाग से फुटकर में लेखपालो के पहुँचने पर समस्याएं जस की तस बनी रही। जिसके कारण थाना क्षेत्र से जमीन संबंधित शिकायत दारो को बिना निस्तारण के लौटना पड़ा। इस पर कप्तान ने निराशा जताई। समाधान दिवस के दौरान कप्तान ने थाना इंचार्ज पप्पू सिंह को बताया कोई भी शिकायत पेंडिंग में नहीं रहनी चाहिए। थाने के स्टाफ को रहने के लिए दिक्कत आ रही है इसलिए कप्तान सुनीति ने बताया जल्द ही बैरिक बनवाई जाएगी। जिससे पुलिसकर्मियों को रहने के लिये दिक्कत नही होगी। समाधान दिवस के दौरान कानूनगो प्रमोद कुमार व थाना इंचार्ज पप्पू सिंह ,उपनिरीक्षक अवनीश कुमार उप निरीक्षक गिरीश चंद्र, भवर सिंह व थाने का स्टाफ मौजूद रहा।
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know