वाराणसी में पूर्व मुख्यमंत्री और राजद नेता लालूप्रसाद यादव के बेटे तेज प्रताप यादव की बीएमडब्लयू कार आटो से टकराने के बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हालांक लालू यादव के बेटे कार में नहीं थे। कार में तेज प्रताप यादव के ड्राइवर और पीए थे, जो बिहार से वृंदावन जा रहे थे।
हालांकि दुर्घटना में किसी को चोट नहीं आई है। यह हादसा शहर के करनाडाडी बाईपास पर हुआ था। सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंच गई।

राष्ट्रीय जनता दल(राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद के बड़े बेटे और बिहार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेजप्रताप यादव की बीएमडब्लयू कार गुरुवार को वाराणसी में रोहनिया के करनाडाडी क्षेत्र से गुजर रही थी कि कार रोहनिया के पास आटो से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

इस दौरान हंगामा देख भीड़ जुट गई और घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। वहां पर ऑटो चालक को गाड़ी से नीचे उतरवाया और दोनों पक्ष के लोगों को थाने लेकर आई। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक रोहनिया ने बताया कि दोनों पक्षों ने आपस में सुलह समझौता कर लिया।
हादसे की जानकारी होने के बाद तेज प्रताप यादव ने कार में जा रहे लोगों से पल-पल की जानकारी भी ली। वहीं दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद कार स्टार्ट न होने और आगे न जा पाने की स्थिति होने की वजह से मौके पर ही सड़क के किनारे खड़ी कर दी गई।
रिपोर्टर-आदित्य शर्मा
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know