Top News

*‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान के तहत सपा ने किया पैदल मार्च....*

*‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान के तहत सपा ने किया पैदल मार्च....*
बिधूना (औरैया)
समाजवादी पार्टी के ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान के तहत चलाए जा रहे कार्यक्रम का बिधूना में समापन हुआ। इस दौरान सपा कार्यकर्ताओं ने हाथों में नारे लिखी तख्तियां लेकर बिधूना तहसील द्वार के सामने से भगत सिंह चौराहे तक पैदल मार्च निकाला। कार्यकर्ताओं के हाथों में निर्वाचन प्रक्रिया और मताधिकार से जुड़े मुद्दों को लेकर विभिन्न नारों वाली तख्तियां थीं।
पैदल मार्च के दौरान कार्यकर्ताओं ने ‘PDA के वोट का अधिकार छीन रही भाजपा सरकार’ और ‘वोट चोर हाय-हाय’ जैसे नारे लिखी तख्तियां प्रदर्शित कीं। सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने निर्वाचन प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं, पात्र लोगों के मतदाता सूची में नाम शामिल न होने सहित विभिन्न मुद्दों को उठाते हुए अपनी आवाज बुलंद की।
कार्यकर्ताओं का कहना था कि लोकतंत्र में प्रत्येक पात्र नागरिक को मताधिकार का अधिकार मिलना चाहिए। उन्होंने निर्वाचन प्रक्रिया को पारदर्शी बनाए जाने और पात्र मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में सुनिश्चित किए जाने की मांग उठाई।इस अवसर पर भगत सिंह चौराहे पर पहुंचकर पैदल मार्च का समापन किया गया। तत्पश्चात संविधान के अनुच्छेद 326 का पाठ किया गया और उपस्थित लोगों ने सामूहिक रूप से इसका गायन किया।
कार्यक्रम में सपा जिलाध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम, बिधूना विधायक रेखा वर्मा, दिबियापुर विधायक प्रदीप यादव, विनोद यादव कक्का पूर्व मंत्री , सर्वेश बाबू गौतम सपा जिलाध्यक्ष,रचना सिंह सेंगर राष्ट्रीय महासचिव महिला मोर्चा सपा,बाबा रामनरेश यादव, प्रमोद गुप्ता एल एस पूर्व विधायक ,सुमन दिवाकर पूर्व ब्लाक प्रमुख ऐरवाकटरा, रंजना पाल,मीना कठेरिया प्रदेश सचिव ,विधानसभा बिधूना अध्यक्ष रानू पालीवाल , सत्यभान सिंह शाक्य एडवोकेट,लालजी गुप्ता , छत्रपाल सिंह वर्मा मीडिया प्रभारी, राजेश कठेरिया,सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने