Top News

*पुलिस अधीक्षक औरैया अभिषेक भारती ने प्रधानाचार्यों के साथ की सुरक्षा गोष्ठी*


■ *शैक्षणिक संस्थानों में छात्रों की सुरक्षा को लेकर दिए कड़े निर्देश*
■ *सीसीटीवी, बाहरी व्यक्तियों के प्रवेश पर रोक और स्टाफ के पुलिस सत्यापन पर जोर*
शुभम बाबू
औरैया
 पुलिस अधीक्षक औरैया व अपर पुलिस अधीक्षक औरैया की अध्यक्षता में पुलिस कार्यालय ककोर मुख्यालय स्थित सभागार में जनपद के समस्त हाईस्कूल, इण्टरमीडिएट एवं डिग्री कॉलेजों के प्रधानाचार्यों व प्राचार्यों के साथ एक महत्वपूर्ण सुरक्षा गोष्ठी आयोजित की गयी।

गोष्ठी के दौरान शैक्षणिक संस्थानों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं की सुरक्षा एवं सुचारू वातावरण बनाए रखने हेतु  विस्तृत चर्चा कर आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए कि छात्र/छात्राओं की सुरक्षा - विद्यालयों व महाविद्यालयों के परिसर तथा आसपास के क्षेत्रों में छात्र-छात्राओं की पूर्ण सुरक्षा सुनिश्चित की जाए,तथा सीसीटीवी कैमरों द्वारा निगरानी - विद्यालय परिसर के प्रवेश/निकास द्वारों तथा संवेदनशील स्थानों पर उच्च गुणवत्ता वाले सीसीटीवी कैमरे अनिवार्य रूप से लगवाए जाएं और उन्हें सदैव क्रियाशील रखा जाए।
सुरक्षा गोष्ठी में निर्देशित किया गया कि अनावश्यक व्यक्तियों का प्रवेश वर्जित - विद्यालय परिसर में किसी भी बाहरी अथवा अनावश्यक व्यक्ति के प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंध रहे। प्रवेश द्वार पर आगंतुकों का विवरण दर्ज करने हेतु रजिस्टर रखा जाए तथा कर्मचारियों का सत्यापन - विद्यालयों में कार्यरत समस्त शिक्षण/गैर-शिक्षण कर्मचारियों, सुरक्षा गार्डों, बस/वाहन चालकों एवं अन्य सपोर्ट स्टाफ का अनिवार्य रूप से पुलिस सत्यापन कराया जाए।

पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा सभी प्रधानाचार्यों से अपील की गई कि वे सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि अथवा आपात स्थिति की सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस व हेल्पलाइन नंबर 112 पर दें।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने