■ *सहार थाना क्षेत्र के पूर्वा सोमवंशी गांव की लोमहर्षक घटना, घटना के बाद आरोपित फरार पिता को पुलिस ने लिया हिरासत में*
■ *परिजनों का आरोप—विवाद के बाद किशोर की बेरहमी से की गई पिटाई, गंभीर हालत में हुई मौत*
औरैया
सहार थाना क्षेत्र के पूर्वा सोमवंशी गांव में सोमवार देर रात 15 वर्षीय किशोर ईशू उर्फ रिशू की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से सनसनी फैल गई। परिजनों ने उसके पिता उम्मेद सिंह पर किशोर की पीट-पीटकर हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है। घटना के बाद से आरोपित पिता को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
परिजनों के अनुसार, सोमवार देर रात किसी बात को लेकर पिता और किशोर के बीच विवाद हुआ था। बताया जा रहा है कि किशोर को लेकर गांव में चोरी की शिकायतें आने के कारण पिता उससे नाराज था। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर पिता ने किशोर के साथ मारपीट कर दी, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई और बाद में उसकी मौत हो गई।
घटना के समय किशोर की बहन काजल घर में सो रही थी, जबकि उसका भाई गणेश आरती में गया हुआ था। किशोर की मां लता देवी की करीब 14 वर्ष पूर्व मौत हो चुकी थी। परिवार में मृतक के अलावा 22 वर्षीय भाई नीरज और 17 वर्षीय बहन काजल हैं।
किशोर की मौत की खबर फैलते ही गांव में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही सहार थाना पुलिस सहित अन्य थानों के पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और घटना की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों की ओर से पंचनामा की कार्रवाई पूरी कर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कराई गई। घटना के बाद आरोपित पिता फरार है। पुलिस के मुताबिक, घटना के समय उसके शराब के नशे में होने की बात सामने आई है। पुलिस घटना केस कारणों, विवाद की वास्तविक वजह और पूरे घटनाक्रम की गहनता से जांच कर रही है।
घटना के संदर्भ में सीओ बिधूना पी पुनीत मिश्रा ने बताया कि घटना की जानकारी प्राप्त होते ही पुलिस मोके पर पंहुंचीं और साक्ष्य संकलन कर शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया, सीओ ने बताया कि आरोपित को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है, जांच में घटना से जुड़े अन्य तथ्य स्पष्ट होने व पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद घटना की तसवीर साफ हो सकेगी।
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know