Top News

कुएं में गिरा नौ वर्षीय अबोध, औरैया पुलिस की तत्परता से बची जान


■ *फायर ब्रिगेड, पीआरवी और कोतवाली पुलिस ने किया संयुक्त रेस्क्यू*
शुभम बाबू
औरैया
थाना कोतवाली औरैया क्षेत्र के ग्राम सुंदरपुर में रविवार को खेलते समय करीब नौ वर्षीय अबोध अचानक कुएं में गिर गया। 
अबोध बच्चे के कुएं में गिरने की सूचना मिलते ही औरैया पुलिस, फायर ब्रिगेड और पीआरवी-7031 की टीम तत्काल मौके पर पहुंच गई।
पुलिस एवं फायर ब्रिगेड टीम ने बिना समय गंवाए आपसी समन्वय के साथ रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। टीम के सदस्यों ने अथक प्रयास करते हुए बच्चे को सुरक्षित तरीके से कुएं से बाहर निकाल लिया। बच्चे के सकुशल बाहर आने पर परिजनों ने राहत की सांस ली।
इसके बाद पुलिस टीम ने बच्चे को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसका उपचार किया। चिकित्सकों के अनुसार बच्चे की स्थिति सामान्य बताई गई।
समय पर मिली सूचना, पुलिस की तत्परता और फायर ब्रिगेड की त्वरित कार्रवाई से एक मासूम की जान बच गई। पुलिस टीम के इस मानवीय एवं सराहनीय प्रयास की क्षेत्र में प्रशंसा की जा रही है।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने