Top News

बाइक की टक्कर से दंपत्ति घायल

बाइक की टक्कर से दंपत्ति घायल 

   बिधूना भगत सिंह चौराहा पर बस से उतरकर पैदल रिश्तेदार के यहां जा रहे दंपति को सामने से आ रहे बाइक सवार ने टक्कर मार दी जिससे दोनों लोग घायल हो गए घायलों ने पुलिस से कार्रवाई की गुहार लगाई।
      प्राप्त जानकारी के अनुसार रसूलाबाद थाना क्षेत्र के गांव गहलो निवासी सोबरन लाल अपनी पत्नी रामदेवी के साथ सोमवार को अपने रिश्तेदार के यहां पुरवा बड़े जा रहे थे तभी भगत सिंह चौराहे पर बस से उतरने के बाद फ़ीडर रोड पर सामने से आ रहे  बाइक सवार युवकों ने टक्कर मार दी जिससे दोनों लोग घायल हो गए घायलों ने कोतवाली पुलिस से उक्त बाइक सवारों के विरुद्ध कार्रवाई की गुहार लगाई पुलिस ने जांचकर कार्रवाई का आश्वासन दिया ।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने