Top News

पत्थर काट रहे मिस्त्री का पैर ग्राइंडर से कटा जख्मी

पत्थर काट रहे मिस्त्री का पैर ग्राइंडर से कटा जख्मी

औरैया। स्थानीय मोहल्ला तिलक नगर में बुधवार को एक निर्माणाधीन मकान में एक मिस्त्री अपने एक अन्य साथी समेत फर्श पर बिछाने के लिए पत्थर काट रहा था। उसी समय उसका पैर ग्राइंडर से कटकर जख्मी होकर लहूलुहान हो गया। गृहस्वामी एवं साथी ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। उसके पैर में कई टांके  आये हैं।
       जनपद जालौन थाना कुठौंद क्षेत्र के ग्राम हसनपुर निवासी योगेंद्र 26 वर्ष पुत्र सत्य नारायण अपने एक अन्य साथी अरविंद कुमार के साथ बुधवार की दोपहर करीब 12:30 बजे शहर के मोहल्ला तिलक नगर में एक निर्माणाधीन मकान में फर्श पर बिछाने के लिए पत्थर को काट रहा था, उसी समय उसका पैर ग्राइंडर से कटकर जख्मी होकर लहूलुहान हो गया। गृहस्वामी एवं उसके साथी अरविंद ने मिस्त्री योगेंद्र को निजी साधन से 50 शैय्या युक्त जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया, जहां पर उसके बाएं पैर के पंजे में करीब एक दर्जन टांके आये। जानकारी मिलने पर जख्मी मिस्त्री के परिजन अस्पताल पहुंच गये, जिसका इलाज अस्पताल में चल रहा था। अस्पताल में जख्मी मिस्त्री ने अपनी जुबानी बताया कि उसे कमोबेश एक पखवारे से कोई काम नहीं मिला। जब आज वह काम करने आया तभी उसके साथ यह घटना घटित हो गई।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने