Top News

सीएनजी ऑटो में लगी आग,चालक की मौत

 सीएनजी ऑटो में लगी आग,चालक की मौत

औरैया जिले में उस समय हड़कम्प मच गया जब एक  सीएनजी ऑटो में चलते चलते अचानक आग लग गई आग इतनी भयानक लगी कि इस आग में ऑटो चालक भी गम्भीर रूप से झुलस गया आग लगने की सूचना पुलिस की दी गई जहा मौके पर पहुँची पुलिस और फायर बिग्रेड की मद्दत से आग पर काबू पाया गया वही चालक की गम्भीर हालत को देखते हुए उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहा उस की इलाज के दौरान मौत हो गई वही घटना की जानकारी लगते ही मौके पर खुद एडीशनल एसपी पहुँचे घटना स्थल का निरक्षण किया।

औरैया जिले के  अछल्दा थाना क्षेत्र के बीरपुर पेट्रोल पंप के पास उस समय एक घटना सामने आई जब एक चलते हुए ऑटो में अचानक से सीएनजी में आग लग गई आग इतनी भयानक थी कि उस आग की चपेट में चालक गम्भीर रूप से झुलस गया जहा इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई इधर घटना की जानकारी लगते ही मौके पर थाना पुलिस सहित खुद एसपी व फायर बिग्रेड मौके पर पहुची और आग पर काबू पाया गया। मौके पर पहुँची एसपी वही घटना की जनकारी देते हुए बताया कि चालक की पहचान वीरपाल दुबे के नाम से हुई है जहा पुलिस को एक कंट्रोल रूम में सूचना दी गई थी कि एक ऑटो के सीएनजी में आग लग गई है जिसके बाद मौके पर पहुँची पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया वही म्रतक युवक कुछ दिन पहले ही जेल से छुटा था जो पत्नी की हत्या में सजा काट रहा था और आज अपने ऑटो में समान को भरकर बिधूना ले जा रहा था तभी यह हादसा हो गया बेहराल इस दर्दनाक हुए हादसे में युवक की मौत हो गई पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और घटना की जांच में जुट गई है। म्रतक के भाई ने बताया कि इस घटना को लेकर मुझे पुलिस से जानकारी दी गई है जिसके बाद हम पोस्टमार्टम में आए है हमें इस पूरी घटना की सही जानकारी नही है।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने