उत्तरप्रदेश न्यूज़ 21 संवाददाता औरैया पुलिस ने दुर्घटना में घायल बच्चों के बेहतर उपचार के लिए किया रक्तदान*-आज दिनांक 10.03.2023 को प्लास्टिक सिटी मोड़ थाना दिबियापुर के पास एक ट्रक व एक ऑटो में दुर्घटना हो गई थी। जिसमें केंद्रीय विद्यालय के कुल 08 छात्र सवार थे, जिसमें 07 बच्चे घायल हो गये थे । जिन्हे बेहतर उपचार हेतु PGI सैफई व कानपुर नगर रेफर किया गया था । इलाज के दौरान चिकित्सको द्वारा उपचार के लिए खून की आवश्यकता के संबंध में बच्चों के परिजनों को अवगत कराया । इस बात की जानकारी प्राप्त होते ही पुलिस अधीक्षक औरैया श्रीमती चारू निगम द्वारा जनपद के पुलिस विभाग के समस्त अधिकारी/कर्मचारीगणों से स्वेच्छा से रक्तदान करने की अपील की गयी। इस अपील पर थाना दिबियापुर पर तैनात हरचन्दपुर चौकी प्रभारी उ0नि0श्री सुरेन्द्र कुमार, उ0नि0 बलबीर सिंह, आरक्षी बबलेश,आरक्षी विचित्र कुमार व आरक्षी अतुल मौर्या द्वारा मेडिकल कालेज सैफई जाकर घायल बच्चों के शीघ्र स्वास्थय लाभ के लिए स्वैच्छा से रक्तदान किया गया । औरैया पुलिस परिवार की इस संवेदनशील व मानवीय मदद के लिए बच्चों के परिवारीजनों द्वारा पुलिस विभाग का बहुत बहुत आभार प्रकट किया गया तथा भूरि-भूरि प्रशंसा की गय़ी ।
औरैया सड़क दुर्घटना में घायल हुए बच्चों को रक्त की आवश्यकता पड़ने पर औरैया पुलिस ने किया रक्तदान
UPN TV
0
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know