Top News

अज्ञात शव मिलने से मचा हड़कंप

अज्ञात शव मिलने से मचा हड़कंप

बेला थाना क्षेत्र के ग्राम मल्हौसी में अज्ञात शव मिलने से क्षेत्र में मचा हड़कंप।  ग्राम मल्हौसी में देवी मां का प्राचीन मंदिर है जिस पर लोगों की असीम आस्था है। कई वर्षों से रामनवमी पर मेला लगता  रहा है। आज  सुबह लोग जब शौच क्रिया के लिए निकले  तभी एक अज्ञात शव कूड़े में पड़ा देख  लोग भौचक्का रह गया। ग्रामीणों ने बेला पुलिस को सूचना दी सूचना मिलते ही थाना अध्यक्ष सुधीर भारद्वाज  उप निरीक्षक विनोद कुमार आरक्षी विक्रांत चौधरी अवनीश कुमार  संतोष पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे ।  प्रधान राजकुमार। पूर्व प्रधान विजय कुशवाहा के साथ ग्रामीण मौजूद थे । बेला थाना अध्यक्ष सुधीर भारद्वाज ने बताया की काफी खोजबीन की गई लेकिन  कोई जानकारी नहीं मिली पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए औरैया चिचोली भेज दिया गया।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने