आयरा संगठन के तत्वाधान में पत्रकारों को शील्ड शॉल ओढ़ाकर किया गया सम्मानित
औद्योगिक नगर दिबियापुर में आईरा संगठन के तत्वाधान में आज पत्रकारों का एक विशाल कार्यक्रम आयोजन किया गया।जिसमें जिले भर से आए हुए कुशल तेजतर्रार पत्रकारों को आईरा संगठन की सदस्यता दिला कर सभी पत्रकारों को शॉल ओढ़ाकर शील्ड दी गई।जिसमें जिलाध्यक्ष अश्विनी बाजपेई ने सभी पत्रकारों से संगठित होकर जुर्म के खिलाफ सही आवाज उठाना चाहिए।पत्रकार को किसी पीड़ित की आवाज पर विचार नहीं करना चाहिए, और हमेशा सच बोलना और लिखना चाहिए। जिससे पत्रकारों का सम्मान आम लोगों की नजर में बना रहे। पत्रकार का कर्तव्य है हमेशा सच को ही लिखा जाए सच का साथ दे। अंजुमन तिवारी ने कहा पत्रकार को ढेरों मुसीबत मिलती हैं इसका मतलब यह नहीं है कि पत्रकार सच लिखने से डर जाए और पत्रकार को हमेशा ही मुसीबत से नहीं डरना चाहिए। क्योंकि हम लोग सर्दी गर्मी बरसात में कड़ी मेहनत कर खबर को संगठित करते हैं। इसके बाद कभी-कभी समस्या भी हो जाती है लेकिन हमें समस्याओं का सामना करना है ।हमारा संगठन सच के साथ हैं। इस कार्यक्रम के मौके पर जिला अध्यक्ष अश्वनी बाजपेई जी अभिनंदन त्रिपाठी जी, के के चतुर्वेदी जी,सत्य प्रकाश बाजपेई जी, अंजुमन तिवारी जी,संदीप शुक्ला जी,राम जी पोरवाल जी दिनेश शुक्ला जी, पुष्पांजलि जी, विकास तिवारी जी ,अमित शुक्ला जी, दीपक पांडे जी, डॉ अश्विनी यादव जी ,अभिषेक मिश्रा जी, अमित कुमार शर्मा उर्फ बल्लू शर्मा जी, स्वतंत्र कुमार जी, सचिन ओझा जी, विकास अवस्थी जी, पवन अग्निहोत्री जी, मंजुल पांडे जी, श्याम किशोर शुक्ला जी , एडवोकेट मोहम्मद हाशिम जी, अजय कुमार जी अन्य सैकड़ों पत्रकार मौजूद रहे।
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know