बिधूनाः
कस्बा के रैपिड ग्लोबल स्कूल के सामने रामपुर बामपुर मार्ग पर मकान के अंदर खेल रही बच्ची को बाइक सवार युवक लेकर भागने लगा। चीखुपकार सुनकर दौड़े लोगो को आता देख बाइक सवार भाग गए।
सोमवार की देर शाम जवाहर नगर सुखचैनपुर निवासी राजेन्द्र सिंह ने बताया कि रामपुर बामपुर मार्ग पर खेतों पर बने मकान पर 6 वर्षीय पलक खेल रही थी। तभी बाइक पर सवार होकर 2 लोग आए और कमरे मेें घुसकर बच्ची को खींचकर बाहर ले जाने लगे।चीखुपकार सुनकर खेत पर काम कर रहे बाबा दादी चिल्लाते हुए दौड पडे़। इस दौरान उक्त लोग मौके से भाग गए।
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know