सिमेंटिड टीन शेड गिरने से तीन वर्षीय बच्चा हुआ गंभीर रूप से घायल
कंचौसी।औरैया
दिबियापुर थाना क्षेत्र के प्रतापपुर गांव में एक बच्चा सिमेंटिड टिन शेड गिरने से गंभीर घायल हो गया। बच्चे को उसके स्वजन निजी चिकित्सक के यहां ले गए, जहां चिकित्सक ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे सौ सैय्या अस्पताल चिचौली भेज दिया। जहाँ उसका इलाज चल रहा है।बुधवार शाम सात बजे तेज हवा और बारिश के कारण पुत्तू सिंह का तीन वर्षीय पुत्र भानुप्रताप टिन शेड के नीचे खेल रहा था ,तेज हवा चलने से सिमेंटिड टिन शेड उसके ऊपर गिर पड़ी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया, बच्चे के सिर पर गहरी चोट आई। स्वजन आनन फानन में बच्चे को निजी चिकित्सक के यहां ले गए, जहां स्थिति गंभीर होने पर चिकित्सक ने चिचौली अस्पताल ले जाने की सलाह दी ,जहाँ उसका इलाज चल रहा है।
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know