दबंग ने गाड़ी में लगाई आग दी जान से मारने की धमकी
दिबियापुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत सेहुद में छुन्ना कठेरिया पुत्र श्यामलाल निवासी सेहुद के घर के बाहर इंडिको गाड़ी खड़ी हुई थी रात में 2:00 बजे के करीब पड़ोसी छोटू और लाली ने गाड़ी में आग लगा दी आग लगने की जानकारी मिलते ही घरवाले परेशान हो गए और आप बुझाने लगे। उसी दौरान पड़ोसी छोटू और लाली से बहस होने लगी तो छोटू व लाली गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दे डाली आनन-फानन में छुन्ना कठेरिया ने 112 नंबर डायल किया तो चौकी एनटीपीसी चौकी प्रभारी प्रशांत व हमराही के साथ पहुंच गए।हकीकत जानने के बाद व पीड़िता की सुनने के बाद पुलिस छोटू और लाली को चौकी ले आए चौकी प्रभारी प्रशांत ने बताया अभी लिखित प्रार्थना पत्र नहीं दिया गया है प्रार्थना पत्र मिलते ही विधिक कार्रवाई की जाएगी।
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know