बिधूना । घरेलू कामकाज करते समय महिला पंखे में आये करंट की चपेट में आकर गम्भीर रूप से घायल हो गई।। घायल महिला को आनन फानन में परिजनों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बिधूना में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।
कस्बे के मोहल्ला तिलकनगर निवासी संजीव अग्निहोत्री की 40 वर्षीया पत्नी मोहिनी घरेलू कामकाज कर रही थी। तभी कमरे में चल रहे फर्राटा पंखे की चपेट में आकर गम्भीर रूप से घायल हो गई। जानकारी मिलतेे ही परिजनों ने आनन फानन में मोनिका को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बिधूना में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। महिला के दो पुत्र व एक पुत्री है। कोतवाल सुजीत वर्मा ने बताया कि महिला के परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया है। महिला के परिजन शव को पैतृक गांव धरमंगदपुर ले गये हैं।
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know