Top News

औरैया स्कूली बच्चों से भरी वैन बिजली खम्बे से टकराई

 औरैया स्कूली बच्चों से भरी वैन बिजली खम्बे से टकराई

स्थान -:- औरैया
रिपोर्ट -:- बल्लू शर्मा
दिनाँक -:- 30-07-2022

 यूपी के औरैया जनपद में आज एक बार फिर बड़ा हादसा होते होते बचा , शराब के नशे में धुत स्कूली वैन के ड्राइवर ने लगभग 15 स्कूली बच्चों से भरी ओमनी वैन जोकि बच्चों को लेकर तेज रफ्तार गति से स्कूल की तरफ जा रही थी अचानक अनियंत्रित होकर बिजली के खम्बे से जाकर टकरा गई , ऐक्सिडेंट होता देख आसपास के लोग ने स्कूली वैन से बच्चों को निकाला और पुलिस को सूचना दी । पुलिस के आलाधिकारियों ने घटनास्थल व घरों में जाकर घायल बच्चों का जाना हाल ।

 अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के अमौवता ग्राम के समीप हटे का अड्डा स्थान पर तेज रफ्तार बच्चों से भरी ओमनी वैन अनियंत्रित होकर बिजली के खम्बे से टकरा गई , जिससे वैन में सवार मासूम मामूली रूप से घायल हो गए , घटना होते देख आसपास के लोगो ने दौड़कर वैन से बच्चों को सकुशल निकाला और पुलिस को इसकी सूचना दी ।
ग्रामीणों के अनुसार ड्राइवर वैन चलाते समय नशा किये था और अक्सर नशे में धुत होकर ही गाड़ी चलाता था ।

मौके पर गाड़ी में बीयर की भरी कैन भी बरामद हुई ।

 घटना की जानकारी पर मौके पर पहुंचे पुलिस के आलाधिकारी ने घटनास्थल व घरों में जाकर बच्चों का हाल जाना , पुलिस के आलाधिकारी के अनुसार वैन के सामने अचानक साइकिल आ गई जिसको बचाने के चक्कर मे आज यह हादसा हुआ ।

 सबसे बड़ी हैरानी की बात यह है कि ग्रामीणों के अनुसार व मौके गाड़ी में बीयर की कैन मिली , लेकिन पुलिस के आलाधिकारी यानी co के अनुसार साइकिल को बचाने के चक्कर मे घटना का होना बताया जा रहा है तो क्या मौके पर co साहब को बियर की कैन नही दिखी ? जब ड्राइवर अगली बार इन सभी बच्चों के साथ किसी बड़े हादसे को घटित कर देगा तभी पुलिस जागेगी क्या ?

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने