आक्रोशित भीड़ ने लगाया घंटों जाम।
अग्निवीर सेना में भर्ती की तैयारी कर रहा था छात्र।
उत्तर प्रदेश न्यूज़21। सौरभ त्यागी
हदरुख जालौन
कुठौंद जालौन:- सरकार द्वारा निकाली गई अग्निवीर योजना को लेकर छात्रों में उत्साह है जिसके लिए वह दिन रात मेहनत कर रहे हैं और सुबह शाम दौड़ लगाकर परीक्षा पास करने की तैयारी में लगे हुए हैं जिसको लेकर कुठौंद थाना क्षेत्र के हदरुख निवासी छात्र भी सुबह शाम स्टेट हाईवे पर दौड़ लगाने जाते हैं। आज दौड़ लगा कर लौट रहे छात्र को ट्रक ने कुचल दिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जनपद में तेज रफ्तार का कहर लगातार जारी है। आए दिन तेज रफ्तार वाहन किसी न किसी परिवार से उसका सहारा छीन रहे हैं। और प्रशासन मूकदर्शक बना हुआ है। और यह कोई नया मामला नहीं है। जब से जालौन औरैया स्टेट हाईवे का निर्माण हुआ है जब से यह तेज रफ्तार का कहर आये दिन देखने को मिल रहा है।
प्रशासन को तेज गति से चलने वाले वाहनों पर अंकुश लगाना चाहिए। जिससे हादसों में जा रही लोगों की जान को बचाया जा सके आज ऐसा ही एक ताजा मामला जनपद जालौन के कुठौंद थाना के अंतर्गत आने वाले गांव शेखपुर बुजुर्ग का है। जहां पर सुबह आर्मी की भर्ती के लिए तैयारी कर रहे हदरुख के छात्र दौड़ लगाने जाते हैं। इसी क्रम में आज सुबह दौड़ लगाकर वापस लौट रहे एक छात्र को पीछे से आ रहे अज्ञात ट्रक का पहिया उसके शरीर पर चढ़ जाने से उसका शरीर क्षत-विक्षत हो गया था। घटना की खबर सुन परिजनों में कोहराम मच गया वही सेना की तैयारी कर रहे छात्रों ने अपने साथी के साथ हुई घटना को देखकर उनका गुस्सा फूटा और उन्होंने स्टेट हाईवे पर जाम लगा दिया। घटना सुबह 5:30 की है आपको बता दें मृतक छात्र हरीसिंह उर्फ गोलू पुत्र राम प्रकाश निवासी हदरुख पिछले 2 सालों से सेना की तैयारी कर रहा था रोज की भांति आज सुबह भी वह दौड़ लगाने अपने साथियों के साथ गया हुआ था। दौड़ लगाकर लौटते समय ट्रक ने पीछे से कुचल दिया जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई गुस्साए परिजनों व ग्रामीणों ने स्टेट हाईवे पर जाम लगा दिया। मृतक छात्र के पिता गरीब परिवार से हैं और वह खेती किसानी कर अपने बच्चों को पढ़ा रहे थे जबकि मृतक व उसका बड़ा भाई दैनिक खर्च के लिए स्टूडियो की छोटी दुकान से अपना व पढ़ाई का खर्चा चलाता था । मृतक बीए का छात्र था जिसकी अभी परीक्षा चल रही थी हाल ही में हो रही बीए की परीक्षा के पेपर दे रहा था। लेकिन कोई यह नहीं जानता था की अग्निवीर की तैयारी कर रहा छात्र सड़क दुर्घटना का शिकार हो जाएगा। ग्रामीणों का आरोप है कि सूचना के आधे घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची है। इस घटना से जहां एक ओर परिवार को स्तंभ कर दिया वही दूसरी ओर जनता ने पुलिस पर भी सवाल उठाए । मृतक छात्र गोलू बड़े हंसमुख स्वभाव का था एवं उसे क्रिकेट खेलने का शौक़ था । जैसे ही जानने वालों को घटना की सूचना मिली स्टेट हाईवे पर इतना भीड़ इकट्ठा हो गयी की जाम लग गया । भीड़ को बढ़ता देख मौके पर पहुंची हदरुख चौकी पुलिस ने उच्च अधिकारियों को सूचना दी सूचना मिलते ही थाना कुठौंद प्रभारी निरीक्षक अखिलेश द्विवेदी , थानाध्यक्ष दिव्यप्रकाश तिवारी सिरसा कलार व जालौन पुलिस अपने समस्त पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर जाम खुलवाने कि कोशिश मैं लग गए परिजनों व ग्रामीणों ने जाम नहीं खोला उन्होंने कहा जब तक ट्रक नहीं पकड़ा जाता तब तक जाम नहीं खोला जाएगा। जिसको देखते हुए मौके पर पहुंचे क्षेत्र अधिकारी जालौन व उपजिलाधिकारी जालौन व उच्च अधिकारियों ने परिजनों को समझा-बुझाकर जाम खुलवाया।खबर लिखे जाने तक ट्रक नहीं पकड़ा गया। पुलिस प्रशासन द्वारा परिजनों को आश्वासन दिया गया कि ट्रक को जल्द जल्द पकड़ने का प्रयास किया जाएगा और आप लोगों को न्याय मिलेगा।

एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know