Top News

राष्ट्रीय गौ सुरक्षा दल -- ऋषि कुमार शर्मा बने उपाध्यक्ष प्रीति बनी सचिव


■ मनोनीत वरिष्ठ कवि और समाजसेवी ऋषि कुमार शर्मा और प्रख्यात योगाचार्या प्रीति गंगवार ने कहा मिली जिम्मेदारी को हृदय से निभाएंगे
  घनश्याम सिंह
वरिष्ठ संवादददाता
बरेली
  नवगठित राष्ट्रीय गौ सुरक्षा दल के वरिष्ठ कवि और समाजसेवी ऋषि कुमार शर्मा का मनोनयन जिला उपाध्यक्ष के पद पर और प्रख्यात योगाचार्या प्रीति गंगवार का मनोनयन जिला सचिव के पद पर जिला अध्यक्ष अमित कपूर की संस्तुति पर संस्थापक डॉक्टर अभिषेक शर्मा, राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव कुमार शर्मा एवं प्रदेश अध्यक्ष उपेंद्र सिंह द्वारा किया गया। इस अवसर पर उन्हें मनोनयन पत्र ऑनलाइन प्रदान किए गए। संस्था का उद्देश्य गौ माता की सेवार्थ एवं सहायतार्थ समस्त उपायों को पूर्ण समर्पण भाव से किए जाने का है, इस हेतु समस्त जिलों में पदाधिकारियों का मनोनयन किया जा रहा है।
    संस्था नीति आयोग भारत सरकार द्वारा रजिस्टर्ड एवं आई एस ओ द्वारा प्रमाणित है। 

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने