सीएचसी स्वास्थ्य केंद्र में विश्व नर्सेज दिवस मनाया गया
बिधूना,औरैया। गुरुवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में विश्व नर्सेज दिवस मनाया गया। इस मौके पर सभी नर्सेज ने केक काटकर एक दूसरे को मिठाई खिलाकर नर्सेज दिवस की बधाई दी।
नर्सेज दिवस पर डॉक्टर पूजा वर्मा ने नर्सेज दिवस पर सभी नर्सेज की हौसला अफजाई की वही अपने कर्तव्य का निष्ठा के साथ निर्वहन करने को कहा। इस मौके पर सीएचसी में मौजूद मरीजों को फल वितरण किये गये। सीएचसी चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर सिद्धार्थ वर्मा ने सभी नर्सेज को विश्व नर्सेज दिवस की शुभकामनाएं देते हुऐ कहा कि नर्सेज स्वास्थ विभाग की रीढ होती है। उन्होंने कहा कि कोरोना महा आपदा में नर्सेज ने अपने कर्तव्य का पूरी निष्ठा ईमानदारी से पालन कर हक अदा कर दिया है। आपदा काल में उनकी सेवाओं को कभी भुलाया नही जा सकता। इस मौके पर पदम सिंह नर्स मेंटर ने कहा नर्सेज दिवस पर हम सभी नर्सेज शपथ लेते है अपना कार्य पूर्ण ईमानदारी और लगन से करेगे। विश्व में आज सभी यह बात मान चुके है कि नर्सों ने करोना काल में अपनी जान की परवाह किये बगैर मरीजों की सेवा की। इस मौके पर अधीक्षक डॉक्टर सिद्धार्थ वर्मा,पूजा वर्मा, डॉक्टर प्रेमा यादव, डॉक्टर निधि, हेमलता स्टाफ नर्स, विजय लक्ष्मी, ज्योती अनुपम, प्रियाशी परिहार आदि मौजूद रहे।
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know