बिधूना।
बिधूना ऐरवाकटरा मार्ग पर रठगाॅव के समीप आवारा जानवर की चपेट में आने से बाइक सवार तीन लोग घायल हो गये। राहगीरों की सूचना पर पहुॅची एम्बूलेन्स द्वारा घायलो को सीएचसी लाया गया जहाॅ पर चिकित्सकों ने उपचार के बाद माॅ बेटे को सैफई रिफर कर दिया।
शुक्रवार कीे शाम झींझक निवासी अतुल पुत्रगण गिरजेश शुक्ला अपनी माॅ सरला देवी व बेटा अभिषेक के साथ बाइक से अपनी बहिन के घर उमरेन से लौट रहे थे। तभी बिधूना एरवाकटरा मार्ग पर रठगाॅव के समीप रास्तें में आवारा जानवर के आ जाने से बाइक अनियंत्रित हो गई।जिससे बाइक सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये।राहगीरो ने घायलों को एम्बूलेन्स द्वारा सीएचसी में भर्ती कराया।चिकित्सको ने प्राथमिक उपचार के बाद के बाद माॅ बेटे को सैफ़ई रिफर कर दिया।
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know