प्लास्टिक सिटी मार्ग सालों से गड्ढों में हुआ तब्दील राहगीरों का चलना दूभर
औरैया ककोर प्लास्टिक सिटी मार्ग ओवरलोड ट्रकों व डंफरों के आवागमन से गड्ढों में तब्दील हो चुका है। जिससे इस मार्ग पर राहगीरों का आवागमन संकट बना हुआ है। इस मार्ग को ढाई साल पहले यूपीएसआईडीसी ने करोड़ों रुपये खर्च कर बनाया था। लेकिन वर्तमान में इस मार्ग की हालत खस्ताहाल पड़ी है। लेकिन शासन-प्रशासन बेखबर है। सड़क में जगह-जगह गहरे-गहरे गड्ढों के कारण आए दिन वाहन स्वामी गिरकर अक्सर घायल हो जाते हैं। वहीं जिलाधिकारी सुनील कुमार वर्मा द्वारा क्षेत्रीय प्रबंधक के साथ प्लास्टिक सिटी का निरीक्षण किया था। उन्होंने यहां के हालात देखकर उद्यमियों की समस्याएं भी जानी थीं।
जिलाधिकारी ने कहा था कि जल्द समस्याएं दूर कराई जाएंगी। परियोजना के बीच का मुख्य दो किलोमीटर फोर लेन मार्ग जर्जर है। लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है। यह मार्ग प्लास्टिक सिटी जिला मुख्यालय व जिले को जोड़ता है। मोहित गुप्ता बीरेंद्र गुप्ता, गोपाल गुप्ता, हर्षित गुप्ता आदि व्यापारियों के साथ सैकड़ों लोगों ने जिलाधिकारी से सड़क निर्माण कराए जाने की मांग की है।
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know