Top News

सड़क में गड्ढा या फिर गड्ढे में सड़क, कंचौसी, झींझक व थाना मंगलपुर संपर्क मार्ग खस्ताहाल

सड़क में गड्ढा या फिर गड्ढे में सड़क, कंचौसी, झींझक व थाना मंगलपुर संपर्क मार्ग खस्ताहाल


संबंधित अधिकारी व जनप्रतिनिधियों से लोगों ने कई बार समस्या अवगत कराई, लेकिन शासन-प्रशासन व जनप्रतिनिधि बेखबर

औरैया, कंचौसी, झींझक व थाना मंगलपुर होते हुए संपर्क मार्ग कई महीनों से खस्ताहाल पड़ा हुआ है। लेकिन शासन-प्रशासन इससे बेखबर है। व्यापारियों, स्कूली वाहनों, रोडवेज बस, एम्बुलेंस, सर्विसमेन, दो पहिया, तीन पहिया, चार पहिया, व ट्रक-डंफर समेत आदि वाहनों एवं लोगों का आवागमन संकट में है। वर्तमान सरकार भाजपा के उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा चलाई जा रही मुहिम कि प्रदेश की हर सड़कों व मार्गों को गड्ढा मुक्त कराने का लक्ष्य है। लेकिन अधिकारी व जनप्रतिनिधि उनकी मुहिम पर पानी फेर रहे हैं। बताते चलें कि कंचौसी झींझक व थाना मंगलपुर होते कानपुर संपर्क मार्ग हालत खस्ताहाल है। जहां से प्रतिदिन सैकड़ों ट्रक व डंफर के साथ-साथ चार पहिया, तीन पहिया व दो पहिया वाहनों का आवागमन होता है। बड़े वाहनों के चलते ग्राम बान से लेकर चिता का पुरवा गांव तक लगभग 2 किलोमीटर मार्ग एक-एक फुट के बड़े गहरे गड्ढे हो चुके हैं। जिससे आए दिन राहगीर गिर कर घायल हो जाते हैं। उत्कर्ष शुक्ला, अतुल यादव, मुकुल दुबे, अंकित गौर, सरस पंडित, बीरेंद्र गुप्ता, रामकुमार, गोपाल गुप्ता, हर्षित गुप्ता आदि सैकड़ों लोगों ने शासन-प्रशासन से खस्ताहाल मार्ग को दुरुस्त कराने की मांग की है।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने