फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के तहत घर-घर खिलाई गयी दबाइयां
जगह जगह फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ,निकाली गई जागरूकता रैली
औरैया। बीहड़ी क्षेत्र अयाना में गुरुवार को फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम में सीएचसी पर आए लोगों, डॉक्टरों ने दबाइयां खाई और एएनएम आशा व आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को दबाइयां वितरित की। अब आशा आंगनवाड़ी कार्यकर्ता घर घर जाकर लोगों को अपने सामने दबाई खिलाएंगी।
सीएचसी अधीक्षक डॉ. सुनील शर्मा ने बताया कि जनसमुदाय में फ़ाइलेरिया और अधिक न फैले इसके लिए डीईसी (डाई एथायिल कर्बमाजिन) व एल्बेंडाज़ोल और आइवरमेक्टीन की तीन दबाइयां आशा एएनएम और आंगनवाड़ी कार्यकर्ता घर घर जाकर प्रत्येक परिवार के सभी सदस्यों को अपने सामने दबाई खिलाएंगी। एक स्वस्थ आदमी के अंदर भी फाइलेरिया के विषाणु होते हैं, जिनको मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन कार्यक्रम के तहत दवा खिलाकर बीमारी से बचाने का पूरा प्रयास किया जाता है। वहीं ब्लॉक अछल्दा के ग्राम पंचायत औतों में फाइलेरिया उन्मूलन अभियान के तहत आगनवाड़ी कार्यकत्री सुमन चतुर्वेदी ने यू पी एस स्कूल के बच्चो और अध्यापक के साथ मिलकर जागरूकता रैली निकाली। तत्पश्चात पोस्टर चिपकाए। आशा इंद्रवती के साथ मिलकर घर घर जाकर फाइलेरिया और अल्बेंडाजोल की गोलियां खिलाई। इस अभियान में 2वर्ष से ऊपर के लोगो को दवा खिलाई जा रही है। मच्छर के काटने से यह रोग फैलता है । इस रोग से हाथी पांव महिलाओं के स्तन में और पुरुषों के अंडकोष में होता है। कार्यक्रम में प्रधानाध्यापक लोकेश शुक्ला, सुधीर कुमार, वीरेंद्र कुमार, सहायिका माधुरी देवी और रसोइयों ने प्रतिभाग किया। उधर सहार विकासखंड की ग्राम पंचायत सहायल के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भाजपा नेता सोनू मिश्रा ने प्राथमिक स्वास्थ्य डाक्टर संजय बाजपेई,प्रवेश त्रिवेदी, रंजीत,बृजबिहारी व आशा चंद्र रोशनी आदि की उपस्थिति में फाइलेरिया से जंग लडने के लिए दवाइयों का वितरित किया । अस्पतालकर्मियों ने बताया कि फाइलेरिया से जंग केलिए हमारी आशा बहू प्रत्येक घर जापेगी। घर के प्रत्येक सदस्य को अपने सामने दवा खिलायेगी यह दस दिन तक अभियान चलेगा। इसमें दो वर्ष से ऊपर के लोगो को दवा खिलाई जाएगी।
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know