नवीन इंग्लिश मीडियम प्राइमरी स्कूल का हुआ शुभारंभ
दिबियापुर,औरैया। शुक्रवार को नगर में विद्या भारती द्वारा संचालित सरस्वती विद्या मंदिर इण्टर कॉलेज की नवीन इंग्लिश मीडियम प्राइमरी शाखा माँ भगवती पब्लिक स्कूल का शुभारंभ विद्यालय के अध्यक्ष डॉ डी. पी. सिंह, प्रबंधक राघव मिश्र, प्रधानाचार्य सुशील कुमार तिवारी एवं समस्त आचार्य व आचार्या ने हवन पूजन के साथ किया।प्रधानाचार्य ने बताया की यह विद्यालय नगर के मध्य में स्थित है और पूर्णतयः अंग्रेज़ी माध्यम है, जिसमे कक्षा प्लेग्रुप से 5 तक संचालित होनी हैं। वहीं प्रवेश प्रकिया प्रारम्भ हो गयी हैं। उन्होंने नगर वासियों से अपील की कि वह इंग्लिश मीडियम स्कूल में अपने छोटे बच्चो को प्रवेश दिलाकर अच्छी शिक्षा ग्रहण करवाए ,स्कूल में सारी सुविधाएं मिलेगी।
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know