■ *प्राथमिक विद्यालय बेला द्वितीय में धूमधाम से आयोजित हुई शिक्षा उन्नयन गोष्ठी व छात्र छत्राओं को वितरण किया गया परीक्षा फल*
■ *प्राथमिक विद्यालय बेला द्वितीय की व्यवस्था देख कर खुश हुए ग्राम प्रधान राकेश सिंह चौहान,प्रधानाध्यापक राजेन्द्र रजौरे और उनके स्टाफ की सराहना की*
औरैया
जनपद औरैया के कस्बा बेला स्थित प्राथमिक विद्यालय बेला द्वितीय में आयोजित शिक्षा उन्नयन गोष्ठी व परीक्षाफल वितरण समारोह में विचार व्यक्त करते हुए मुख्य अतिथि राकेश सिंह चौहान ग्राम प्रधान बेला ने कहा कि शिक्षा ही समाज के विकास की एक मात्र कुंजी है इसलिए शिक्षक व अभिभावक दोनों का दायित्व है कि वे बच्चों की बेहतर शिक्षा के लिए समर्पण की भावना से अपना अपना दायित्व निर्वाह करें, उन्होंने कहा कि शिक्षक व अभिभावक मिलकर सरकार द्वारा संचालित सर्व शिक्षा अभियान को सफल करने का कार्य करें, उन्होंने इस मौके पर विद्यालय के छात्र छात्राओं को परीक्षा फल वितरित किया और उन्हें खूब मन लगाकर पढ़ने व आगे बढ़ने की सीख दी, इस मौके पर प्रधानाध्यापक राजेंद्र कुमार राजौरे व शिक्षक आशुतोष बाजपेई,मानसी सिंह, उमा यादव,मोहम्मद शकील,निशा शुक्ला, लाल प्रबल प्रताप सिंह एआरपी, अनिल पोरवाल, मंगेलाल, अनिल कुमार वर्मा, शबनम, अर्चना आदि शिक्षक शिक्षिकाओं ने मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान बेला राकेश कुमार सिंह चौहान व सेवानिवृत्त शिक्षक अशोक सविता व संतोष कुमार को फूल मालाओं से लादकर व उपहार देकर सम्मानित किया, इस मौके पर ग्राम प्रधान व प्रधानाध्यापक ने प्रथम बार विद्यालय आने वाले छात्र छात्राओं को सम्मानित किया, इस मौके पर ग्राम प्रधान राकेश कुमार सिंह ने विद्यालय की व्यवस्था देख कर संतोष जताते हुए बेहतर सहयोग का आश्वासन दिया।।
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know